Munna Bhai MBBS: बॉलीवुड में कब कौन सी फिल्म हिट हो जाए और अब फ्लॉप, कोई नहीं बता सकता। आजकल सिनेमाघरों में धमाल मचा रही फिल्म 'सैयारा' इसका तरोताजा उदाहरण है, जिसके बारे में रिलीज से पहले शायद ही किसी ने सुना था, लेकिन ये कोई नई बात नहीं है। बता दें कि 23 साल पहले भी एक ऐसी ही फिल्म थी, जिसे डिस्ट्रीब्यूटर्स ने खरीदने से मना कर दिया था, लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई, तो इसने मेकर्स को मालामाल कर दिया था. उस वक्त 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 33 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। क्या आप जानते है कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं? हम बात कर रहे हैं संजय दत्त की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मुन्ना भाई MBBS' की।