अब फिल्ममेकर सुदीप्तो सेन ( Sudipto Sen ) ने उनकी सुध ली है। उन्होंने आम लोगों और सेलेब्स से मदद की गुहार लगाई है। अपने ट्विटर अकाउंट से मदद की अपील करते हुए उन्होंने लिखा,'देश के बेहतरीन संगीतकारों में से एक नेशनल अवॉर्ड वनराज भाटिया के पास जीने के लिए पैसे नहीं हैं। वह 92 साल के हैं। क्या कोई ऐसी एजेंसी है जो उनकी मदद कर सके?' उन्होंने इस पोस्ट को प्रकाश जावडेेकर, सलमान खान ( Salman Khan ) , शाहरुख खान ( ShahRukh Khan ) और अमृता फडनवीस को टैग किया है।