इसके बाद अनिल ने कहा, ‘मेरा जीवन और करियर आपके दोस्ती और हमेशा दिए गए समर्थन के बिना कुछ भी नहीं है। एक दोस्त के रूप में विश्वास करने के लिए मैं आपका बेहद आभारी हूं।’ दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। ‘हम आपके दिल में रहते हैं’, ‘हमारा दिल आपके पास है’, ‘1942 : ए लव स्टोरी’, ‘लाडला’ और ‘राम लखन’ इनमें मुख्य हैं। फिलहाल अनिल फिल्म ‘फन्ने खां’ में ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव के साथ व्यस्त हैं।
बता दें कि अनिल कपूर ने उमेश मेहरा की फ़िल्म 'हमारे तुम्हारे' के साथ एक सहायक अभिनेता की भूमिका में अपने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद अनिल कपूर को 'हम पाँच' और 'शक्ति'के रूप में कुछ मामूली भूमिकाओं की। इसके बाद अनिल कपूर को 1983 में 'वो सात दिन' में लीड रोल मिला। इस फिल्म में अनिल कपूरने उत्कृष्ट एवं स्वाभाविक प्रदर्शन किया। अनिल कपूर ने टॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की। अनिल कपूर ने तेलुगू फ़िल्म 'वम्सावृक्षं' और मणिरत्नम की पहली कन्नड़ फ़िल्म 'पल्लवी अनुपल्लवी'में काम किया है।