8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार पर हमलावर हुए जावेद अख्तर और महेश भट्ट, PM को बताया ‘फासीवादी’

Modi Government पर हमलावर हुए Javed Akhtar और mahesh bhatt, एक ने PM MODI को बताया 'फासीवादी', दूसरे ने कहा- मुसलमानों से नफरत करना ही BJP की लाइफलाइन है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 14 Feb 2020, 10:53 AM IST

narendra_modi_is_a_fascist_javed_akhtar.jpg

नई दिल्ली। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अपने बयानों के चलते अक्सर खबरों में बने रहते हैं। CAA पर भी उन्होंने कई ऐसे बयान दिए जिसपर विवाद हुआ था। एक बार फिर उन्होंने मोदी सरकार (Modi Sarkar) पर हमला बोला है। इस बार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने पीएम मोदी (PM MODI) को फासीवादी कहा दिया है। जावेद के अलावा बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट (mahesh bhatt) ने भाजपा सरकार (BJP) पर निशाना साधा है।

क्या कहा जावेद ने?

दरअसल, हाल ही में जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने एक अंतरराष्ट्रीय न्यूज चैनल अपना इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में पत्रकार ने उनसे सवाल किया था कि क्या भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फासीवादी है? जिसके जवाब में उन्होंने कहा बेशक वो फासीवादी है।

मलाइका अरोड़ा को एयरपोर्ट पर इस बात पर आया गुस्सा, जानें क्या थी वजह

जावेद ने कहा- फासीवादी लोगों के सिर पर सींग थोड़े न होते हैं।फासीवाद एक विचार है। एक ऐसा विचार जिसमें लोग अपने आपको किसी समुदाय से श्रेष्ठ समझते हैं और अपनी सारी परेशानियों की जड़ उन दूसरे समुदाय के लोगों को मानते हैं। उन्होंनं कहा- जब आप एक खास समुदाय के लोगों से नफरत करने लगते हैं, आप फासीवादी हो जाते हैं।


महेश भट्ट ने भी मोदी पर किया हमला

इस इंटरव्यू में जावेद के साथ बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट (mahesh bhatt) भी मौजूद थे। इस दौरान पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या भारत देश वाकई इस्लामोफोबिक है ? इस सवाल को सुनकर पहले तो महेश थोड़ा मुस्कुराए इसके बाद उन्होंने कहा कि ये फोबिया बनाया जा रहा है।क्योंकि ऐसा तो नहीं है कि देश में कोई आम इंसान मुस्लिमों से इतना डरता है, सब लंबे समय से साथ रह रहे हैं।

अनुराग कश्यप ने गृह मंत्री अमित शाह पर कसा तंज, कहा- याद रखना क्या कहा है

इसके बाद महेश ने कहा- 'मुझे लगता है कि इस्लामोफोबिया 9/11 हमलों के बाद काफी तेज हुआ है। इससे पहले ये इतना प्रभावि नहीं था। लेकिन अब 'लोगों के बीच डर को क्राफ्ट किया जा रहा है, लगातार कोशिशें की जा रही हैं कि लोगों में मुस्लिमों को लेकर डर बैठाया जा सके।और ये महान काम मीडिया के कुछ खास चैनलों द्वारा रोज किया जा रहा है। महेश ने कहा मुसलमानों से नफरत करना ही बीजेपी की लाइफलाइन है।