नताशा और हार्दिक पांड्या का जब से तलाक हुआ है नताशा अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ गई है। वह अपने बेटे अगस्त्य को अकेले पाल रही हैं। इसी बीच नताशा ने पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “दुनिया में जो कुछ हो रहा है, उसे देखकर वाकई बहुत दुख होता है। मेरा दिल दुख रहा है, और मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि मैं कितनी टूटी हुई महसूस कर रही हूं। हर हेडलाइन एक घाव की तरह लगती है और फिर भी हम आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अंदर ही अंदर कुछ दिन-ब-दिन टूटता जा रहा है। ये वो दिन हैं जिनके बारे में बाइबल में बताया गया है। दिल फिर से यीशु की तरफ मुड़ रहा है। प्रार्थना कर रही हूं।”