नताशा की फोटो पर अलेक्जेंडर एलेक्स कमेंट के बाद यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या वाकई प्यार भूलना इतना आसान होता है।” दूसरे ने लिखा, नताशा तुमने सही किया। तुम्हे भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का हक है।” तीसरे ने लिखा, हार्दिक पांड्या जैस्मिन वालिया के साथ है और आप अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ रिश्ता आगे बढ़ा रही है।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब आप दोनों को अलग होना ही था तो शादी क्यों की वो भी 3 धर्मों से।” वहीं बता दें, नताशा और अलेक्जेंडर एलेक्स एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों की साथ में कई फोटोज सामने आती रहती है। लोगों का ये भी कहना है कि इन दिनों नताशा सर्बिया में अपने बेटे की अकेले देखभाल कर रही है। ऐसे में उनको एक साथी की जरूरत है।