8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Navratri Song: Ayushmann Khurrana और Pashmina के गरबा गाने ‘जचदी’ का नया पोस्टर आया सामने

Jachdi Poster Release: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और पश्मीना रोशन का गरबा गीत ''जचदी' का पोस्‍टर सोशल मीडिया शेयर किया गया है। यह अपकमिंग गाना नवरात्रि के जश्‍न को और अधिक बढ़ा देगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 23 Sep 2024, 9:07 PM IST

Jachdi Poster Release

Jachdi Poster Release

Ayushmann Khurrana Garba Song: इस गाने को आयुष्मान ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में नजर आने वाली पश्मीना ने इस साल की शुरुआत में निपुण धर्माधिकारी की फिल्म "इश्क विश्क रिबाउंड" से अपना डेब्यू किया था।

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने इस पोस्‍टर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "इस नवरात्र को और खास बनाने के लिए '''जचदी' लेकर आ रहा हूं। यह गाना 27 सितंबर को रिलीज होगा। इसमें पश्मीना रोशन नजर आएंगी।

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने किया पोस्ट

अभिनेता ने इस पोस्‍ट को जचदी , म्यूजिक ,कमिंगसून और स्टेट्यून्ड जैसे हैशटैग के साथ पोस्‍ट किया। यह पहली बार नहीं है जब आयुष्मान ने अपने किसी गाने को अपनी आवाज दी है। 40 वर्षीय अभिनेता ने "पानी दा", "साड्डी गली", "ओ हीरिए", "इक वारी", "ओ स्वीटी स्वीटी", "मिट्टी दी खुशबू" और "रातां कलियां" जैसे कई ट्रैक गाए हैं।

पोस्टर में आयुष्मान और पश्मीना रंग-बिरंगे परिधानों में हैं जो गरबा की भावना को पूरी तरह से दर्शाते हैं।

पोस्टर में उनकी केमिस्ट्री को देखकर ऐसा लगता है कि गाने में रोमांस भी है।

आयुष्मान ने वर्सोवा बीच पर चलाया था सफाई अभियान

हाल ही में आयुष्मान ने वर्सोवा बीच पर सफाई अभियान चलाया था। उन्‍होंने कहा था कि भविष्य के लिए पर्यावरण की रक्षा के प्रयास करना महत्वपूर्ण है। वहीं इस अभियान में अभिनेत्री अमृता फडणवीस ने भी इस हिस्‍सा लिया। यह सफाई अभियान इसलिए चलाया गया क्‍योंकि अक्सर त्योहारों के बाद मुंबई के समुद्र तट गंदगी से भर जाते हैं, जिससे समुद्री जीवों के जीवन के लिए खतरा पैदा हो जाता है।

आयुष्मान 2004 में रियलिटी टेलीविजन शो 'एमटीवी रोडीज' के दूसरे सीजन में थे। उन्होंने 2012 में शूजित सरकार की रोमांटिक कॉमेडी 'विक्की डोनर' से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्‍म ने 60वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में 3 पुरस्कार जीते। अभिनेता को पिछली बार 'ड्रीम गर्ल 2' में देखा गया था जो 2023 में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें:Good News: IIFA Awards 2025 को लेकर आई बड़ी खबर, गुलाबी शहर करेगा मेजबानी