नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui), बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। उनकी नायाब एक्टिंग स्किल्स और उनका सिंपल लाइफस्टाइल उनके फैंस का दिल जीतने में हमेशा कामयाब रहते हैं। फिल्म ‘लंचबॉक्स’, ‘गैंग्स ऑफ वसेपुर’, ‘किक’, ‘मांझी’ और ‘बदलापुर’ जैसी कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी वर्तमान समय में सफल अभिनेताओं में से एक हैं। 19 मई 1974 को एक गरीब परिवार में जन्मे नवाज को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था।