उनके लाखों-करोड़ो की संख्या में उनकी फैन फॉलोइंग है. इसके अलावा आज उनके पास काम की भी कोई कमी नहीं है. इंडस्ट्री का हर फिल्म मेकर उनके साथ काम करना चाहता है, लेकिन इस स्टार ने एक समय ऐसा भी काटा था, जब यही मेकर्स उनको नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे. जी हां, नवाज ने आज के समय में अपनी जो पोजीशन बनाई है और जो दबदबा आज के समय में इंडस्ट्री में उनका है उसके पीछे उनका बेहद बड़ा और हमेशा याद रहने वाला संघर्ष है.