वहीं अगर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो, वो जल्द ही 'टीकू वेड्स शेरू' में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके साथ अवनीत कौर नजर आने वाली हैं, जो उम्र में उनसे काफी छोटी हैं. इसके अलावा नवाजुद्दीन 'रोम रोम में', 'नूरानी चेहरा', 'हीरोपंती 2' और 'फोबिया 2' में भी नजर आने वाले हैं. बता दें कि टाइगर श्रोफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' में नवाज लैला नाम का किरदार निभाने जा रहे हैं, जिसके फोटो वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा किए हैं.