नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश (Karishma Prakash) को पिछले दिनों एनसीबी (NCB) ने पूछताछ के लिए बुलाया था। उस दौरान दोनों ने ही ड्रग्स (Drugs) के सेवन से इंकार किया था। लेकिन मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) करिश्मा के घर पर छापेमारी (Raid) की जहां उन्होंने भारी मात्रा में ड्रग मिली है। हालांकि इस दौरान करिश्मा अपने घर पर नहीं मिली हैं। एनसीबी ने दीपिका की मैनेजर को फिर से पूछताछ के लिए समन किया है। हालांकि बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी को ये नहीं पता चल पाया है कि करिश्मा इस वक्त कहां पर हैं। इसीलिए उन्हें बुधवार को ही समन किया गया है।