एक मीडिया रिपोर्ट में हाल ही में यह दावा किया गया कि एनसीबी ने दीपिका, उनकी पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश, सारा, श्रद्धा सहित बाकियों को ड्रग्स से संबंधित मामले में क्लीन चिट दे दी है। इसी के मद्देनजर जांच एजेंसी ने अपनी टिप्पणी दी है। एनसीबी ने शनिवार को मुंबई में दीपिका, श्रद्धा और करिश्मा से उनके उस व्हाट्सअप चैट पर घंटों पूछताछ की, जिनमें कथित तौर पर ड्रग्स को लेकर बात की गई थी। इसी दिन एनसीबी ने सारा से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।