ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू ने साइन की पहली फिल्म
पिछले दिनों खबर आई कि ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू ने पहली बार फिल्म साइन की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने राज मेहता की फिल्म के लिए हां कर दी है। इसमें उनके साथ वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि नीतू फिल्म में वरुण धवन की मां का किरदार निभाएंगी, जबकि अनिल कपूर नीतू कपूर के पति यानी वरुण के पिता के रुप में नज़र आएंगे। राज मेहता की फिल्म में राइटिंग पार्टनर रिषभ शर्मा हैं, जो राज के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के नाम पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह रोमांटिक फिल्म अक्टूबर के आखिरी तक या नवंबर में फ्लोर पर आ सकती है। सूत्रों के आधार पर रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म नॉर्थ इंडिया की कहानी पर आधारित है