खबरों की माने तो आज ही के दिन दोनों की सगाई हुई थी और आज से ही दोनों भट्ट परिवार और कपूर परिवार के बीच एक पूजा का आयोजन किया गया है और साथ ही आज से मेहंदी समारोह भी है, जो दोपहर के खाने के बाद शुरू हो जाएगा. इस फंक्शन में सभी करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे. इसके अलावा फंक्शन कपल के मुंबई अपार्टमेंट वास्तु में आयोजित किया गया है. वहीं अगर नीतू कपूर द्वारा साझा फोटो की बात करें तो वो उनकी सगाई की फोतो है, जो एक ब्लैक एंड व्हाइट है. फोटो में दिवंगत एक्टर सूट में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने गले में एक फूलों की माला डाली हुई है और उसकी गोद में मिठाई के साथ कपड़े भी रखे नजर आ रहे हैं.