
किस करने से पहले नेहा धूपिया ने 5 बार धुलवाए को-एक्टर के हाथ, कपिल शर्मा ने किया खुलासा
'द कपिल शर्मा शो' एक ऐसा एंटरटेनिंग शो है, जहां हर हफ्ते अलग-अलग सेलेब्स की महफिल सजती है। कपिल के शो में हर वीकेंड सेलेब्स अपने प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने आते हैं और कॉमेडियन के साथ जमकर मस्ती मजाक भी करते हैं। इस हफ्ते शो में बॉलीवुड की 2 गॉर्जियस डीवा नेहा धूपिया और यामी गौतम नजर आने वाली हैं। दोनों अपनी फिल्म 'ए थर्सडे' को प्रमोट करती नजर आएंगी। इस शो का एक प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें नेहा धूपिया के बारे में खुलासा होता है कि उन्होंने एक को-एक्टर को किस करने से पहले 5 बार उनका हाथ धुलवाया था।
प्रोमो की शुरुआत होती है नेहा धूपिया और यामी गौतम की धमाकेदार एंट्री से। एंट्री के बाद बातों ही बातों में कपिल शर्मा ने नेहा धूपिया की किस से जुड़ा किस्सा शेयर किया और कपिल ने बताया कि-एक दफा नेहा धूपिया ने अपनी फिल्म 'दस कहानियां' में अपने को-स्टार को किस करने से पहले उनके हाथ पांच बार धुलवाए। कपिल ने कहा इन्होंने उनके हाथ पांच बार धुलवाए, भाई ये कितना ध्यान रखती हैं अपने हाइजीन का। नेहा ने रिएक्ट करते हुए कहा मैं शादीशुदा हूं और अब ऐसे रोल बिल्कुल नहीं करती।
कपिल ने नेहा धूपिया का मजाक उड़ाते हुए कहा कि क्या आप पानी पुरी वाले से भी हाथ धोने या नहाने को कहती हैं। इतना सुनते ही सब हंसने लग जाते हैं। बता दें कि नेहा ने दस कहानियां में महेश मांजेरकर के साथ काम किया था।
इसके अलावा कपिल फिल्म में यामी गौतम के 5 करोड़ फिरौती मांगने की बात पर भी चुटकी लेते हैं। कहते हैं फिल्म में तो यामी 5 करोड़ मांग रही हैं। और अतुल कुलकर्णी आसानी से मान भी जाते हैं। कपिल कहते हैं, 'पांच करोड़ सुनकर मैं ही डर जाऊं, खुद डायरेक्टर को बोल दूं कि भाई इसे पांच लाख कर लें!'
यह भी पढ़ें: जब 50 साल का एक आदमी करने लगा माधुरी दीक्षित से गोद लेने की जिद्द, बहुत ही मजेदार है ये किस्सा
बात करें फिल्म 'ए थर्सडे' की यह फिल्म हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस होटस्टार पर रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन बेहजाद खंबाटा ने किया है। इस फिल्म में 'ए थर्सडे' यामी गौतम ने एक रेप विक्टिम का रोल प्ले किया है, जो एक एनजीओ को देने के लिए सरकार से 5 करोड़ रुपये का डिमांड करती है। इसके लिए उन्होंने 16 बच्चों को किडनैप कर लिया है।
यह भी पढ़ें: जब अचानक हवा में उड़ने लगी राज कपूर की टैक्सी, सच्चाई जानकर हो गए थे हक्के बक्के
Published on:
20 Feb 2022, 8:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.