23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Neha Dhupia को शादी के बाद आए थे 600 मैसेज लेकिन एक भी बधाई वाले नहीं थे मैसेज, जानिए कारण

Neha Dhupia को शादी के बाद आए थे 600 मैसेज लेकिन एक भी बधाई वाले नहीं थे मैसेज, जानिए कारण

नेहा धूपिया को शादी को करीब 4 साल हो गए हैं। बॅालीवुड सेलेब्स को फैंस उनकी शादी की बधाई उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर दिया करते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस नेहा धूपिया के शादी के समय भी उनके फैंस ने उन्हें शादी के बाद उन्हें 600 मैसेज किए लेकिन एक भी मैसेज में उनके फैंस ने उन्हें उनकी शादी को लेकर बधाई नहीं दी थी। चलिए जानते हैं बधाई के जगह उनके फैंस ने क्या किया था मैसेज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 10 May 2022, 4:38 PM IST

Neha Dhupia को शादी के बाद आए थे 600 मैसेज लेकिन एक भी बधाई वाले नहीं थे मैसेज, जानिए कारण

Neha Dhupia received 600 text after marriage not single congratulate

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी की शादी को पूरे 4 साल हो गए है। 10 मई यानी आज दोनों अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। 4 साल होने के बाद भी दोनो के बीच का रिश्ता काफी खास हैं। दोनो को फैंस काफी ज्यादा पंसद करते हैं। बता दे कि साल 2018 में नेहा और अंगद ने एक दूसरे से शादी की थी।शादी की सालगिरह पर अंगद ने अपनी पत्नी के लिए क्यूट सा एक पोस्ट शेयर किया है।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी साल 2018 में गुरुद्वारे में हुई थी। जिससे नेहा के कई दोस्त भी हैरान थे। बता दे कि कपल ने दो दिन के अंदर ही शादी का पूरा प्लान किया था। अंगद नहीं चाहते थे कि नेहा अपना मन बदले, इसलिए दोनों ने बहुत ही साधारण तरीके से शादी कर ली। दो दिन के त्यारी के बाद ही दोनो ने शादी रचा ली थी।

नेहा ने बताया की शादी की खबर किसी को भी नहीं थी। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के परिवार वालो के अलावा यह बात कोई नहीं जानता था कि दोनो शादी के बंधन में बधने वाले हैं। लेकिन जब दोनो ने परिवार के सामने गुरुद्वारे में शादी रचा ली तो उनके फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त भी दंग रह गए।

यह भी पढ़ें- कभी इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं Neha Kakkar, एंग्जायटी की भी हो चुकी हैं शिकार

आपको बता दे कि नेहा धूपिया ने जैसे ही शादी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की तो उनके फैंस और सभी लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर खबर आते ही उनके 600 फैंस ने उन्हें मैसेज किया लेकिन किसी ने भी उन्हें शादी की बधाई नहीं दी। बल्कि उनकी शादी की खबर सुन कर सभी लोग हैरान रह गए।