नई दिल्ली | बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने हाल ही में रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) से शादी की है। नेहा अपनी शादी के सभी फंक्शन्स में बेहद ही खूबसूरत नजर आई हैं। हालांकि इस दौरान उनके पहने गए लहंगो और लुक को लेकर वो ट्रोल भी हुई हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें सामने आई कि नेहा ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के ब्राइडल लुक को कॉपी किया है। जिसपर अब नेहा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।