वेब सीरीज की बात करें तो 'सेक्रेड गेम्स 2' में पंकज त्रिपाठी ने गुरुजी का रोल निभाया है। बताया जा रहा है कि यह रोल काफी मजेदार है। 'सेक्रेड गेम्स 2' को अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और नीरज घेवाण ने मिलकर बनाया है। इसमें सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी, सुरवीन चावला, रणवीर शौरी, ल्यूक केन्नी और कल्कि कोचलिन ने शानदार काम किया है।