देश के कुछ राज्यों में सिनेमाघर 15 अक्टूबर से नहीं खुलेंगे। इनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, ओडिशा, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, असम और तमिलनाडु शामिल हैं। 50 प्रतिशत दर्शक क्षमता के साथ दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, बिहार, जम्मू—कश्मीर और छत्तीसगढ़ के सिनेमाघर संचालन शुरू कर देंगे।