एक ऐसा राक्षस बालक जन्म लेता है, जिसकी कोई उम्मीद नहीं करता और वही बन जाता है रावण। सबसे डरावना और अजेय राजा, जिसकी दहाड़ से आसमान कांप उठता है. उसका मकसद साफ है, उस विष्णु को खत्म करना, जो हमेशा उसकी जाति के खिलाफ खड़े हुए। इसे रोकने के लिए विष्णु खुद धरती पर आते हैं, लेकिन अपनी सबसे कमजोर रूप में यानी एक इंसानी राजकुमार के रूप में, जिसका नाम राम है। यहीं से शुरू होती है राम बनाम रावण की लड़ाई। नितेश तिवारी की रामायण में यही देखने को मिलने वाला है। फिल्म ‘रामायण’ दिवाली 2026 पर रिलीज होगी, वहीं इसका दूसरा भाग साल 2027 में आएगा।