डांस रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर’ में इस बार गुलशन ग्रोवर और शक्ति कपूर गेस्ट बनकर आए थे। वहीं कुछ दिनों के लिए इस शो की जज रह चुकी नोरा भी अपने गाने के लिए यहां पहुंची थी। नोरा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सेट का पूरा नजारा दिखा रही हैं। इसी बीच गुलशन ग्रोवर, नोरा से कहते हैं आती क्या खंडाला? नोरा थोड़ा चौंककर इसका जवाब देती हैं- नहीं भईया.. ये सुनते ही शक्ति कपूर कहते हैं कि भईया बोल दिया। जाहिर है कि ये सब एक मस्ती-मजाक में किया जा रहा था। शो के सेट पर सभी की मस्ती वीडियो में देखने को मिल रही है।