एक यूजर ने लिखा 'नया कपल'। एक ने लिखा 'चलो एक और परजाई मिल गई पंजाब नू'। एक अन्य ने लिखा 'क्या ये दोनों डेट कर रहे हैं?' एक ने लिखा 'गुरु ने फतेह कर ली नोरा'।'आलिया-रणबीर के बाद अब इनकी बारी।'एक यूजर ने कमेंट किया- ‘शादी कब कर रहे हो?’ वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘इसने गुरु को पटा लिया।’ वहीं एक अन्य यूजर के अनुसार ये दोनों की पुरानी तस्वीरें हैं, क्योंकि इन दिनों गुरू सलमान खान के ‘द-बंग टूर’ के चलते रियाद में हैं। खैर, नोरा और गुरु रंधावा वाकई में डेट कर रहे हैं या फिर ये किसी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग से वायरल फोटोज है, ये तो आने वाले समय में पता चल ही जाएगा।