7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोरा फतेही के डांस ने पेरिस में भी मचा दी धूम, विदेशी फैंस भी हुए दीवाने

नोरा फतेही के डांस ने पेरिस में भी मचा दी धूम, विदेशी फैंस भी हुए दीवाने
less than 1 minute read
Google source verification
नोरा फतेही

नोरा फतेही

बॉलीवुड में अपने डांस से दर्शकों को दिवाना बनाने वाली डांसिग क्वीन 'नोरा फतेही' ने पेरिस में भी शानदार प्रस्तुति देकर विदेशी फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। उन्होंने शो का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वे 'द पपेटा सॉन्ग' पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है। आश्चर्य की बात तो यह है कि जिस डांस को वे कर रही है उसी सॉन्ग को गा भी रही है।

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने पेरिस के ओलंपिया शहर में अपनी परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने अपने शो का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिस पर फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि उनके डांस के साथ आयोजन में उपस्थित दर्शक भी दीवाने होकर झूम रहे हैं।

बतादें कि नोरा फतेही ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके सॉन्ग गर्मी ने धूम मचाई। इससे पहले 'साकी-साकी', 'एक तो कम जिंदगानी', 'दिलबर', 'कमरिया' आदि ने भी फैंस को उनका दिवाना बना कर रखा है।