scriptnora fatehi shares instagram story about covid- 19 negative report | नोरा फतेही ने अपने फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज, स्पेशल पोस्ट में लिखी ये बात | Patrika News

नोरा फतेही ने अपने फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज, स्पेशल पोस्ट में लिखी ये बात

locationनई दिल्लीPublished: Jan 07, 2022 11:59:19 pm

Submitted by:

Shivani Awasthi

इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद सेलेब्स के कोविड पॉजिटिव होने की खबरें आ रही हैं। एक तरफ जहां एक स्टार इससे उभरता है तो वहीं दूसरा इसका शिकार हो जाता है। पिछले एक महीने में हर दूसरे दिन किसी न किसी की खबर सुनने को मिल ही जाती है।

nora.jpg
NORA FATEHI
कुछ दिन पहले ही नोरा फतेही के इंडस्ट्री में कोविड पॉजिटिव होने की खबर आई थी। इस बात की पुष्टि खुद नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की थी। अब इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर पोस्ट किया है। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फैन्स को खुशखबरी देते हुए बताया है कि वह आखिरकार कोरोना निगेटिव आ गई हैं। वह अब पूरी तरह से ठीक हैं, लेकिन स्ट्रेंथ और एनर्जी अभी वापस आना बाकी है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.