scriptजेब में 5000 रूपए लेकर भारत आई थी ये एक्ट्रेस, आज है ‘नंबर 1 आइटम गर्ल’ ! 1 गाने के लेती हैं लाखों… | nora fatehi unknown facts net worth in crores | Patrika News

जेब में 5000 रूपए लेकर भारत आई थी ये एक्ट्रेस, आज है ‘नंबर 1 आइटम गर्ल’ ! 1 गाने के लेती हैं लाखों…

locationमुंबईPublished: Feb 11, 2023 11:21:53 am

Submitted by:

Riya Jain

इस एक्ट्रेस की असल पहचान सलमान खान के बिग बॉस रिएलिटी शो के जरिए हुई। बिग बॉस सीजन 10 ( bigg boss 10 ) में नोरा वाइल्‍ड कार्ड एंट्री के तौर पर नजर आई थीं।

nora-fatehi-6.jpg

बॅालीवुड इंडस्ट्री की मशहूर आइटम गर्ल नोरा फतेही ( nora fatehi ) आज हर दिल की धड़कन बन चुकी है। अपने हॅाट अंदाज से उन्होंने सभी को दीवाना बना रखा है। उनकी असल पहचान सलमान खान के बिग बॉस रिएलिटी शो के जरिए हुई। बिग बॉस सीजन 10 ( bigg boss 10 ) में नोरा वाइल्‍ड कार्ड एंट्री के तौर पर नजर आई थीं। इस शो में भले ही वह विनर की गद्दी पर न बैठी हों, लेकिन उन्हें एक नई पहचान जरूर मिली। आजकल एक्ट्रेस 200 करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की वजह से खबरों में हैं। तो चलिए आज हम बताते हैं नोरा के बारे में कुछ अनसुनी बातें।

nora.jpg

3000 रूपए में चलाती थी गुजारा
लेकिन एक्ट्रेस के लिए यह सफर आसान नहीं था। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों का खुलासा किया था। नोरा ने बताया था कि जब भारत आईं थी तो अपने साथ सिर्फ 5000 रुपए लेकर मुंबई पहुंचीं थीं। हालांकि, जिस एजेंसी के साथ वो काम कर रही थीं, उससे उन्हें हफ्ते के 3000 रुपए मिलते थे। उन्हें अपना दैनिक रूटीन उसी 3000 में मैनेज करना पड़ता था।

nora_fatehi_1611297539267_1611297546282.jpg

1 गाने के लेती हैं लाखों रूपए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2022 में डांसिंग सेंसेशन नोरा के पास 39 करोड़ की संपत्ति है। आज वह एक परफॉर्मेंस के 40 से 50 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर विज्ञापन शेयर करने के 5 से 7 लाख रुपये लेती हैं। गुरु रंधावा के गाने ‘नाच मेरी रानी’ के लिए एक्ट्रेस 45 लाख रुपए चार्ज किए थे। वह अब तक की सबसे महंगी आइटम गर्ल हैं। वह सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो