scriptOdisha Coromandel Express train accident Salman Khan Sonu Sood and Jr NTR have expressed grief over painful accident in Balasore | उड़ीसा में ट्रेन हादसे से भावुक हुए सलमान खान, सोनू सूद समेत तमाम स्टार्स ने भी जताया दुख | Patrika News

उड़ीसा में ट्रेन हादसे से भावुक हुए सलमान खान, सोनू सूद समेत तमाम स्टार्स ने भी जताया दुख

locationमुंबईPublished: Jun 03, 2023 12:21:23 pm

Submitted by:

Jyoti Singh

Celebs on Odisha Train Accident : ओडिशा ट्रेन हादसे से पूरे देशभर में शोक का माहौल हो गया है। हादसे में अब तक 280 लोगों की मौत का आकड़ा सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे पर अब फिल्म स्टार्स भी अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं।

odisha_coromandel_express_train_accident_salman_khan_sonu_sood__and_jr_ntr_have_expressed_grief_over_painful_accident_in_balasore.jpg
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम को भीषण ट्रेन हादसा (Odisha Train Accident) हो गया। इस हादसे ने लोगों का दिन दहला दिया है। जिसके चलते देशभर में मातम पसरा हुआ है। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड, टॉलीवुड स्टार्स तक दर्दनाक ट्रेन हादसे पर दुख जता रहे हैं। इस बीच सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने भी इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही हादसे में जान गवांने वालों के परिवारों के लिए दुआ मांगी है। साथ ही घायलों के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.