Oscar Awards Ceremony: 95 अकादमी अवॉर्ड समारोह में ओरिजनली तेलुगू में बनी फ़िल्म RRR के गाने 'नाटू नाटू' को 'ओरिजनल सॉन्ग' कैटगरी में आस्कर अवॉर्ड मिला है। समारोह में म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावणी ने ‘नाटू नाटू’ के लिए ऑस्कर ट्रॉफी ली और सभी को 'नमस्ते' कहा। ऑस्कर अवॉर्ड नाइट में सिंगर्स राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने स्टेज पर आरआरआर के 'नाटू नाटू' पर लाइव परफॉर्मेंस दी। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद सभी लोग 'नाटू नाटू' की धुन पर झूम उठे और गाने को स्टैंडिंग ओविएशन भी मिला।