
ranveer singh and salman khan
कहना गलत नहीं है की एक एक्टर ही दूसरे एक्टर के दर्द और थकान को समझ सकता है। जैसा की हम सब जानते है इन दिनों बॅालीवुड के दबंग खान लगातार अपने एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। हाल में सलमान खान ने फिल्म टाइगर जिंदा है फिल्म की शूटिंग खत्म की थी और अब निर्देशक रेमो डिसूजा के साथ अपने एक और नए प्रोजेक्ट फिल्म रेस 3 की शूटिंग में जुट गए हैं। साथ ही वे इन दिनों वीकेंड्स पर कलर्स टीवी के शो बिग बॅास 11 शो को भी होस्ट कर रहे हैं।
सच में इतने काम के बाद तो किसी को भी सलमान के उपर दया आएगी। बता दें हाल में बॅालीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह ने सलमान के रेस 3 सेट पर पहुंच कर उन्हें सरप्राइज कर दिया। उन्होंने वहां जाकर सेट्स पर खूब मस्ती की और यहां तक की सलमान को बैक मसाज भी दी। दोनों एक्टर्स की ये तस्वीर हाल में ट्विटर पर जारी की गई।
इसके अलावा रणवीर ने ना सिर्फ सलमान के साथ बल्कि फिल्म के डायरेक्टर रेमो और प्रड्यूसर रमेश तौरानी के साथ फोटो भी खिचवाई। सच में कहना गलत नहीं होगा की रणवीर जहां भी जाते हैं वहां सबका दिल जीत लेते हैं।
बता दें सलमान की रेस 3 में उनके अलावा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, बॉबी देओल, साकिब सालेम, डेज़ी शाह और फ्रेडी दारूवाला भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें इस फिल्म में पहली बार सलमान खान नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। रेस 3 अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है।
साथ ही अगर रणवीर सिंह की पद्मावती की बात करें तो ये फिल्म लगातार विवादों में फंसती जा रही है। बता दें हाल में इस फिल्म की रिलीजिंग डेट को बदल दिया गया हैं। पहले ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब ये फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी।
Published on:
20 Nov 2017 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
