12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मावती विवाद : दीया मिर्जा ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए

पद्मावती विवाद : दीया मिर्जा ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 26 Nov 2017, 2:36 PM IST

Diya_Mirza

Diya_Mirza

पूरे भारत में फिल्म 'पद्मावती' के लेकर मचे हड़कंप को देखते हुए अभिनेत्री दीया मिर्जा ने देश में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति का मुद्दा उठाया। दीया ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा,'राष्ट्रीय टेलीविजन पर सम्मान और गौरव के गलत विचारों को पेश करने के लिए हमारे देश की एक महिला के खिलाफ हिंसक धमकियां दे रहे लोग खुलेआम घूम रहे हैं। हमारा देश कैसा हो गया है। अगर हमारे देश की महिलाओं को ऐसे ही धमकियां दी जाती रहीं तो महिलाएं कैसे सुरक्षित महसूस करेंगी।'

संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म 'पद्मावती' राजपूत रानी पद्मावती पर आधारित है। फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ किए जाने का दावा करते हुए कुछ संगठन इसकी रिलीज का विरोध कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने विरोधस्वरूप निर्देशक भंसाली और दीपिका पदुकोण का सिर काटने के लिए 10 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर से प्रमाण पत्र न मिल पाने के कारण फिल्म को स्थगित कर दिया गया है।

बात करें दीया मिर्जा की प्रोफेशनल लाइफ की तो पिछले कई सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। बता दें कि दीया मिर्जा ने अक्टूबर 2014 में अपने प्रेमी साहिल संघा से आर्य समाज तौर-तरीके से शादी की। दिया मिर्जा एक भारतीय मॉडल,अभिनेत्री, और निर्माता हैं। साल 2000 में दिया ने मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का ताज जीता। इसी कार्यक्रम में दिया को मिस बिऊटीफुल स्माइल, द सोनी विऊअरज़ चोइस अवार्ड से भी नवाजा गया। इसके बाद दिया ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म फिल्म रहना है तेरे दिल में से की थी। इसमें फिल्म में उनके अपोजिट आर माधवन नज़र आये थे। फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद दिया ने एक प्रोडक्शन हाउस का निर्माण किया, जिसके तहत उन्होंने लव ब्रेक जिंदगी फिल्म का निर्माण किया।