12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक सनी लियोनी पर चढ़ा सांप, जानें कैसे बचाई जान, वायरल हुआ वीडियो

सनी लियोनी पर चढ़ा सांप, जानें कैसे बचाई जान, वायरल हुआ वीडियो...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 26 Nov 2017, 2:07 PM IST

Sunny_leone

Sunny_leone

बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्री सनी लियोनी हमेशा अपने प्रोफेशन के बजाय सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटोज और वीडियो के लिए सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों सनी अपने अपकमिंग फिल्म 'तेरा इंतजार' के प्रमेाशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी अरबाज खान के साथ जमने वाली है। यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी। सनी बॉलीवुड अभिनेत्रियों में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहती हैं। यहां तक कि अपनी दिनचर्या से जुड़ी अहम बातें वे फैन्स से शेयर करना नहीं भूलती। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उनके टीम मेंबर सनी रजिनी उन्हें सांप से डराते नजर आ रहे हैं।

My team played a prank on me on set!! @sunnyrajani @tomasmoucka mofos!!!!!!

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

वीडियो में सनी आराम से फिल्म सेट पर कुर्सी में बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। इतने में पीछे से उनके टीम मेंबर आते हैं और उनके कान के पास सांप ले आते हैं। जैसे ही सनी को अपने पीछे सांप के होने का आभास होता है, वे भयानक रूप से डर जाते हैं, कांपते हुए उसे झटकर अपने से दूर कर देती हैं और फिर चिल्लाते हुए अपने टीम मेंबर के पीछे भागती हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह सांप असली है या नकली।

सनी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनके टीम मेंबर्स उनके साथ मजाक कर रहे हैं। हालांकि, इस मजाक से वह कितना डर गई थीं, यह आप खुद ही वीडियो में देख लीजिए। सनी का यह वीडियो वायरल हो गया है। 14 घंटे पहले अपलोड किए गए के इस वीडियो को 16 लाख 75 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें, सनी की आने वाली फिल्म 'तेरा इंतजार' में वह अरबाज खान के साथ नजर आएंगी। सनी इस फिल्म को काफी प्रमोट भी कर रही हैं। बता दें कि हाल में सनी आैर अरबाज खान अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए सलमान के शो बिग बाॅस में भी गए थे।