
Salman_Khan
'टाइगर जिंदा है' के बाद सुपरस्टार सलमान खान 'रेस 3' में नजर आएंगे। इस फिल्म में दुबले—पतले अवतार में नजर आएंगे। 'रेस 3' में सलमान खान एक्शन अवतार में दिखाए देंगे, जिसके लिए उन्होंने वह अपना वजन घटा रहे हैं। वह अपने किरदार को ध्यान में रखते हुए लगभग 8 किलो वजन कम करेंगे। इसके लिए वह विशेष तरह की डाइट ले रहे हैं।
फिल्म रेस 3 से सलमान के जुड़ने की खबर पहले ही उनके प्रशंसकों में उत्साह पैदा कर चुकी है और अब सलमान के साथ फिल्म में जैकलिन के होने की खबर ने और उत्साह पैदा कर दिया है। हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर 'रेस 3' के पहले लुक को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया था। यह फिल्म 2018 की ईद पर रिलीज होगी।
फिल्म रेस 3 की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है, लेकिन इसका प्रमोशन सलमान जोर-शोर से कर रहे हैं। शनिवार को फिल्म की टीम 'रेस 3' को प्रमोट करने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' के सेट पर पहुचीं। बता दें, सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस, बॉबी देओल, डेजी शाह, सकीब सलीम स्टारर इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं।
फिलहाल सलमान खान अपने अपकमिंग फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन की तैयारी में जुटे हैं। साथ ही सलमान खान इन दिनों कलर्स टीवी पर प्रसारित होने सबसे विवादित शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। इसके बाद ही सलमान खान टाइगर जिंदा का प्रमोशन करेंगे और उसके बाद 'रेस 3' की शूटिंग शुरू करेंगे। टाइगर जिंदा है 22 दिसंबर को ईद के मौके पर रिलीज होगी। सलमान के साथ इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ हैं।
वहीं मीडिया की ताजा खबरों की मानें तो सलमान खान गुजरात चुनाव के दौरान पीएम मोदी की बीजेपी पार्टी के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। क्योंकि सलमान के पिता सलीम खान और पीएम मोदी के काफी क्लोज रिश्ते है। सलमान मकरसक्रांति पर पीएम मोदी के साथ पतंगबाजी भी करते नजर आए थे। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान की फैमिली के पीएम मोदी के साथ अच्छे रिलेशन है।
Published on:
25 Nov 2017, 8:22 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.