बॉलीवुड सिंगर सलीम मर्चेंट ने वीडियो में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। सलीम मर्चेंट ने दबी हुई आवाज में सहानुभूति दिखाई। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ”पहलगाम में जो निर्दोष लोगों की हत्या हुई है, वो इसलिए हुई कि वो हिंदू हैं और मुस्लिम नहीं? क्या ये हथियारे मुस्लिम हैं, नहीं वो आतंकवादी हैं, क्योंकि इस्लाम यह नहीं सिखाता है। धर्म के मामले में कोई जबरदस्ती नहीं है, ये कुरान शरीफ में लिखा गया है। मुझे शर्म आ रही है मुस्लिम होने के नाते कि मुझे यह दिन देखना पड़ रहा है कि मेरे निर्दोष हिंदू भाई-बहनों को इतनी बेरहमी से मार दिया गया। सिर्फ इसलिए क्योंकि वो हिंदू हैं। कब खत्म होगा ये सब? कश्मीर में रहने वालों की जिंदगी में फिर से वही प्रॉब्लम। समझ नहीं आ रहा कैसे अपना गम और गुस्सा बयां करूं? मैं अपना माथा टेककर दुआ करता हूं जिन निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई है ईश्वर उन्हें और परिवारों को शक्ति दे।”