दरअसल,17 साल बाद पाकिस्तान की कोर्ट ने मुहाजिर कौमी आंदोलन-हक्की के एक नेता को डबल मर्डर केस से बरी कर दिया। अब जिस शख़्स को कोर्ट ने रिहा किया है उसका नाम भी आमिर खान है। ऐसे में एक उर्दू चैनल ने नेता आमिर खान की जगह भारतीय एक्टर आमिर खान की तस्वीर तो लगा दिया। हालाँकि चैनल ने तुरंत गलती देखते हुए फ़ोटो को हटा दिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और ये खबर सोशल मीडिया पर होने लगी। सोशल मीडिया पर यूज़र्स चैनल द्वारा दिखाई गई तस्वीर को शेयर कर चैनल का खूब मज़ाक़ उड़ा रहे हैं।