उन्होंने कहा कि इस बारे में कमेंट करने लायक कुछ नहीं बचा है, लेकिन ये एक पर्सनल अनुभव था और इससे मैंने बहुत कुछ सीखा। माहिरा ने कहा कि हमारी खुशी, हमारे दुख, हमारी जिंदगी के उतार-चढ़ाव, जो कुछ भी हमारे साथ हो, उसमें हमें किसी को ये बताने का मौका नहीं देना चाहिए कि हम क्या हैं, हमें वही करना और रहना चाहिए, जो हम हैं। माहिरा अपनी आने वाली फिल्म 'वरना' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मीडिया से मुखातिब हो रही थीं। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि आजकल मीडिया सिर्फ इवेंट कवर करने ही नहीं जाता, बल्कि कहीं भी पहुंच जाता है।