scriptParineeti Chopra की शादी की गेस्ट लिस्ट आई सामने, शाहरुख-आलिया संग इन बड़े स्टार्स को नहीं मिला न्योता | Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Guest List surfaced | Patrika News
बॉलीवुड

Parineeti Chopra की शादी की गेस्ट लिस्ट आई सामने, शाहरुख-आलिया संग इन बड़े स्टार्स को नहीं मिला न्योता

Parineeti Raghav Wedding Guest List: परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी में बॉलीवुड के इन स्टार्स को नहीं बुलाया है। आईये जानते हैं पूरी वेडिंग लिस्ट…

मुंबईSep 20, 2023 / 10:24 am

Priyanka Dagar

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Guest List surfaced

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की गेस्ट लिस्ट आई सामने

Parineeti Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Raghav) और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। दोनों 24 सितंबर (24th September) को उदयपुर (Udaipur) में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जोड़े की शादी का जश्न पहले ही शुरू हो चुका है और अभिनेत्री के मुंबई वाले घर को भी सजाया और रोशन किया गया है। शादी के जो सभी बड़े प्रोग्राम हैं वो 23 और 24 सितंबर को उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में होंगे। वहीं, अब परिणीति की तरफ से शादी की गेस्ट लिस्ट सामने आ गई है। बता दें, कई ऐसे स्टार्स बताए जा रहे हैं जिनकी शक्ल परिणीति बिल्कुल नहीं देखना चाहतीं। आईये जानते हैं वो कौन स्टार्स हैं।
परिणीति शादी में नहीं देखेंगी इन स्टार्स की शक्ल (Parineeti Raghav Wedding Guest List)
परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में कुछ ही दिनों का समय रह गया है दोनों के घरों पर शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। वहीं, कुछ मीडिया ग्रुप से परिणीति की तरफ से जिन्हे शादी में आने का कार्ड नहीं दिया गया है। उसमें सबसे ऊपर जवान (Jawan) हीरो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का है कहा जा रहा है कि शादी में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल होंगी और शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के एक समय पर अफेयर की चर्चाए थीं जिस वजह से शाहरुख खान को न्योता नहीं दिया है।
शादी में आने के लिए जिन्हें वेडिंग कार्ड नहीं भेजा गया है उसमें एक्टर उदय चोपड़ा का नाम भी शामिल हैं कहा जा रहा है कि परिणीति के वह रूमर्ड एक्स रहे हैं। इस वजह से उन्हें भी शादी का न्योता नहीं मिलेगा। इसी लिस्ट में दूसरा नाम आशिकी 2 के हीरो आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) का भी है आदित्य और परिणीति भी एक साथ रूमर्ड रिलेशनशिप में थे। इस वजह से वह शायद ही परिणीति और राघव की शादी में नजर आएं।
इन सितारों को भी नहीं भेजा न्योता (Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding List)
एक और बॉलीवुड एक्टर का नाम सामने आया है वेडिंग कार्ड न मिलने में मलाइका अरोड़ा खान के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी शामिल हैं। परिणीति और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक रूमर्ड रिश्ते में थे। इस वजह से वह शायद ही एक्ट्रेस की शादी में शामिल हों।
इस गेस्ट लिस्ट में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का नाम भी शामिल है दोनों एक्ट्रेस के बीच आदित्य रॉय कपूर के चलते राइवलरी शुरू हो गई थी। जिस वजह से दोनों एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करतीं।
राजनीति से शादी में शामिल होंगे ये राजनेता (Raghav Chadha Guest List)
इसी लिस्ट में फिल्म रॉकी और रानी की एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम भी टॉप पर है क्योंकि आलिया और परिणीति को भी एक दूसरे को राइवल माना जाता है। वहीं, परिणीति ने बॉलीवुड एक्शन स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को अपनी शादी का बुलावा भेजा है। इसी में राघव चड्ढा के भी कई राजनीतिक पार्टियों के दोस्त शामिल होंगे। जो उनकी शादी में आएंगे। इसमें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) नाम शामिल हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / Parineeti Chopra की शादी की गेस्ट लिस्ट आई सामने, शाहरुख-आलिया संग इन बड़े स्टार्स को नहीं मिला न्योता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो