scriptPathaan Box Office Collection Day 13: pathan collection worldwide till down on second monday time to cross 1000 crore | 13वें दिन फेल हुई पठान, कमाई के मामले में लगा झटका, 1000 करोड़ कमाने में लगेगी देर | Patrika News

13वें दिन फेल हुई पठान, कमाई के मामले में लगा झटका, 1000 करोड़ कमाने में लगेगी देर

locationनई दिल्लीPublished: Feb 07, 2023 05:51:44 pm

Pathaan Box Office Collection Day 13: 13वें दिन यानी की दूसरे मंडे को बॉक्सऑफिस पर पठान का जादू थोड़ा कम नजर आया। कमाई के मामले में भी हुई भारी गिरावट, 1000 कल्ब कमाने में लग सकती है बहुत देर। हालांकि 13 दिनों में इंडियन बॉक्सऑफिस पर 422 करोड़ के करीब का कलेक्शन कर लिया है।

pathaanboxofficeday13.jpg
Pathaan Box Office Collection Day 13
Pathan collection worldwide : चार सालों बाद शाहरुख खान की बॉलीवुड में वापसी काफी रंग लाई। पठान की सक्सेस को देखकर तो यही कह सकते है कि शाहरुख खान की बॉलीवुड में ग्रैंड एंट्री ऐसी ही होनी चाहिए थी। आखिर बॉलीवुड के बादशाह जो ठहरे शाहरुख। पठान की कमाई धुआंधार जारी है, लेकिन सकेंड मंडे के आकड़ों को देखते हुए यही कयास लगाए जा रहे है कि अभी पठान को वर्ल्डवाइड 1000 कल्ब में शामिल होने में थोड़ा और वक्त लग सकता है। जिस तरह से फिल्म 'Pathaan' लगातार बॉकसऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ के कल्ब में शामिल होकर एक और इतिहास रचेगी। लेकिन दूसरे मंडे फिल्म 'पठान' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। 13 दिनों में यह पहली बार हुआ है जब शाहरुख खान की फिल्म पठान ने सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया है। पठान ने सेकंड मंडे को 8 करोड़ का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन किया है। इसके अलावा फिल्म ने 13 दिनों में इंडियन बॉक्सऑफिस पर 422 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.