Pathaan Box Office Collection: 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का तहलका अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है। हालांकि फिल्म प्राइम वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम हो चुकी है, बावजूद इसके पठान का डंका अभी भी सिनामाघरों में साफ देखा जा सकता है। पठान के 56वें दिन के आंकड़ों ने बॉक्स आफिस को हिलाकर रख दिया है। पठान के बाद जीतनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, वह सभी बॉक्स ऑफिस पर फुस्स होती नजर आई, जिसकी वजह है पठान। शाहरुख-दीपिका की शानदार जोड़ी को फैंस ने सिर आंखों पर उठाया। अब 8वें वीक भी फैंस के बीत पठान का क्रेज कम होता नजर नहीं आ रहा है। फिल्म की धुआंधार कमाई अभी भी जारी है। फिल्म में जहां पहली बार शाहरुख फूल प्रूफ एक्शन मोड में नजर आए, तो वहीं दीपिका ने ग्लैमरस लुक के साथ एक्शन सीन से फिल्म में जान डाल दी। इसके साथ ही पहली बार किसी फिल्म में विलेन के रोल में जॉन अब्राहम ने सभी को सरप्राइज किया। कहना पड़ेगा निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का यह एक्सपेरिमेंट वाकई में कहर बरपा रहा है।