14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मीशा ने लहंगा-चोली, तो तैमूर ने कुर्ता पायजामा में मनाई पहली दिवाली, देखें तस्वीरें

इंडस्ट्री में जहां एक ओर दिवाली पार्टी का दौर चला, वहीं दिवाली के दिन सितारे और बच्चे पूजा-पाठ में शामिल हुए...

2 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Oct 21, 2017

taimur

taimur

बॉलीवुड सितारों के घरों में दिवाली की धूम रही। सितारों के बच्चे भी सज-धजकर दिवाली सेलिब्रेट की। इंडस्ट्री में जहां एक ओर दिवाली पार्टी का दौर चला, वहीं दिवाली के दिन सितारे और बच्चे पूजा-पाठ में शामिल हुए। यहां हम जानते हैं कि इस बार स्टार्स किड्स ने कैसे मनाई दिवाली...

💕💕

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

तैमूर की पहली दिवाली
सबसे पहले बात करते हैं सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की, जो दिवाली के दिन कुर्ता पायजामा लुक में नजर आए। सबसे पहले वो ऑफिस की लक्ष्मी पूजा में मां करीना के साथ नजर आए, तो शाम को वो पापा सैफ की गोद में एक टक रोशनी निहारते दिखे। खास बात यह है कि पिता-पुत्र की यह जोड़ी मैचिंग आउटफिट में नजर आई। तैमूर की पहली दिवाली को घर वालों ने खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Phoolon ki rangoli with my little angel. On this festive day let’s celebrate love and togetherness.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

मीरा-शाहिद की लाडली मीशा
एक साल की हो चुकी शाहिद कपूर की बेटी मीशा कपूर दीपावली पर ब्लू लंहगा-चोली लुक में नजर आईं। शाहिद ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मीशा के पीछे फूलों से बनी रंगोली दिखाई दे रही है।

✨✨✨✨ @manishmalhotra05

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on

जाह्नवी और खुशी...
श्रीदेवी की दोनों बेटियां खुशी और जाह्नवी कपूर दीवाली पार्टी में ग्लैमरस लुक में दिखाई दीं। श्रीदेवी पति बोनी और दोनों बेटियों के साथ आमिर खान की पार्टी में शामिल हुई थीं। इस दौरान खुशी और जाह्नवी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

Playing to my strengths this Diwali ;)

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

न्यासा और युग...
कम ही मौकों पर नजर आने वाले अजय देवगन और काजोल के दोनों बच्चों न्यासा और युग दिवाली के मौके पर मम्मी-पापा के साथ पोज करते दिखाई दिए। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है, जिसमें न्यासा लंहगा-चोली तो युग कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं।

My Gorgeous Girl ♥️ @ananyapanday in her absolutely stunning @manishmalhotra05 outfit !!i ♥️

A post shared by Bhavana Pandey (@bhavanapandey) on

फैशनेबल अनन्या
दिवाली की पार्टी में चंकी पांडे की बेटी आकर्षण का केंद्र रहीं। अनन्या पांडे इस दौरान लंहगा-चोली लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। चंकी पांडे की वाइफ भावना ने बेटी अनन्या की तस्वीर इंस्टा में साझा की।