मणिरत्नम (Mani Ratnam) निर्देशत और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai), कार्थी (Karthi), विक्रम चियान (Vikram Chiyan), शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) अभिनीत फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' (Ponniyin Selvan 2) साल 2023 की दूसरी ओपनर बन सकती है। फिल्म के पहले दिन के आंकड़े इसी तरफ इशारा कर रहे हैं।
ट्रेंड एनालिस्ट के हिसाब से फिल्म 'पीएस 2' (PS 2) ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'सेल्फी' (Selfiee), सलमान खान (Salman Khan) की 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan), अजय देवगन (Ajay Devgn) की भोला (Bholaa), प्रभास (Prabhas) की बाहुबली (Baahubali) के साथ ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शहजादा (Shehzada) को मात दे दी है। लेकिन शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathaan) को नहीं हरा पाई है। प्रभास की बाहुबली 2 और यश की केजीएफ से पीछे रही।