ड्रेस और चप्पल पर आपत्ति
पूजा बत्रा इंस्टाग्राम पर शेयर इन तस्वीरों में मॉडर्न ड्रेसअप में नजर आ रही हैं। रेस्टोरेंट में लगी इस मूर्ति की तारीफ करते हुए वह पोज देती दिखाई दे रही हैं। कुछ यूजर्स ने उनके कपड़ों और चप्पलों पर आपत्ति जताई है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा,'पांव में चप्प्ल लेकर दर्शन नहीं किया करते।' एक अन्य ने लिखा,'अगर सिर्फ फोटो ही खिंचना था, तो चप्पल निकाल कर क्लिक करवा सकते थे आप।' एक यूजर ने लिखा,'मैम, मुझे लगता है आपको सैंडल उतार लेने चाहिए थे।' एक यूजर ने एक्ट्रेस की ड्रेस पर सवाल उठाते हुए लिखा,'ऐसी ड्रेस में भगवान गणेश की प्रतिमा का अपमान न करें।' एक अन्य यूजर का यह भी कहना था कि तस्वीरें अच्छी हैं, लेकिन मैम, आपको चप्पल उतार देनी चाहिए थी।'