22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंगेतर को लेकर पूजा बेदी ने किया खुलासा, बताया फ्लर्ट कर रहे पुरुषों को लेकर कैसे करते हैं रिएक्ट

एक्ट्रेस पूजा बेदी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने मंगेतर मानेक कॉन्ट्रेक्टर को लेकर कई बातें शेयर की हैं। जिसमें उन्होंंने इस बात का भी खुलासा किया है कि जब कोई और शख्स उनके साथ फ्लर्ट करता है तो उनके मंगेतर का कैसा रिएक्शन होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 4 Jun 2021, 11:39 AM IST

Pooja Bedi Reveals Secret About Her Fiance Maneck Contractor

Pooja Bedi Reveals Secret About Her Fiance Maneck Contractor

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और बायनों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया और इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के बारें में खुल कर लिखती और बात करती हैं। अब एक बार फिर से पूजा बेदी सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने अपने मंगेतर मानेक कॉन्ट्रेक्टर को लेकर कई बातें बताई हैं। जिसमें उन्होंने यह भी बताया कि अगर कोई व्यक्ति उनसे फ्लर्ट करता है तो मानेक कैसे रिएक्ट करते हैं।

पूजा बेदी ने की मानेक कॉन्ट्रेक्टर को लेकर खुलकर बात

51 साल की एक्ट्रेस पूजा बेदी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने मंगेतर मानेक कॉन्ट्रेक्टर को लेकर कई बातों का खुलासा किया। पूजा बेदी मानेक को बढ़िया इंसान मानती हैं। साथ ही उनमें जो आत्मविश्वास है उसकी भी पूजा ने खूब तारीफ की। इंटरव्यू में बात करते हुए पूजा ने कहा कि आज वह अद्भुत इंसान मानेक कॉन्ट्रेक्टर से जुड़ी हैं, लेकिन आप पूछते हैं कि अगर सात साल पहले वो उनसे मिली होती तो क्या हम साथ होते? तो पूजा कहती हैं नहीं! तब वो और मैं काफी अलग लोग थे।

यह भी पढ़ें- कंडोम का विज्ञापन कर पूजा बेदी ने मचाई थी हलचल, बोल्डनस के चलते बटोरीं थी सुर्खियां

मानेक हैं एक शानदार इंसान

पूजा बेदी आगे बताती हैं कि काफी समय पहले वो और मानेक एक-दूसरे काफी अलग थे। ऐसा लगता है कि अब सही टाइम और जगह पर हम एक-दूसरे के लिए साथ आए हैं। जो कि बहुत ही शानदार है। पूजा कहती हैं कि वह देख सकती हैं कि यह कुछ ऐसा है जो असलियत में दूर तक जाएगा क्योंकि आज वह उस सफर के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साथ ही शादी से लेकर मानेक से मिलने तक के सफर में जो भी शख्स, रिश्ते और इंसान आया वह सही समय के साथ आया था। पूजा आगे कहती हैं कि वह मानेक से काफी इम्प्रैस हुई क्योंकि उन्हें जिंदगी के सफर के लिए कुछ खास चाहिए था। जो कि उनमें है।

जब पार्टियों में घूरते हैं पुरुष पूजा बेदी को

इंटरव्यू के दौरान पूजा बेदी ने मानेक कॉन्ट्रेक्टर संग डेट के दिनों को याद कर बताया कि अक्सर जब भी पार्टियों में जाते हैं तो आदमी लोग हमेशा फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं। अपनी बॉडी लैंग्वेज के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करते रहते हैं। आप उनकी ओर देख रहे होते हो और वो आपको खुद की ओर आकर्षित करने की कोशिश में लगे होते हैं। एक बार जब उन्होंने अपने मंगेतर से पूछा कि क्या उन्हें परेशानी नहीं होती है इससे?

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस Pooja Bedi ने खोली गोवा सरकार की पोल, गंदी हालत में दिखे क्वारंटाइन सेंटर के कमरे, वीडियो वायरल

पूजा बेदी के साथ फर्ल्ट करने वाले पुरुषों पर मानेक का रिएक्शन

पूजा बेदी ने मानेक से पूछा कि क्या आपको ये चीज़ परेशान करती हैं कि लोग आते हैं और फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं। जिसका जवाब देते हुए मानेक ने कहा कि वह यह सबसे खूबसूरत पल कि वो उनके साथ हैं और वो जानते हैं कि वो उनसे प्यार करती हैं। मानेक ने आगे कहा कि यह वह इस बात को खुद की तारीफ समझते हैं कि पुरुष उनको चाहते हैं जो उनके पास है। जो बात मेरे लिए काफी मायने रखती है।पूजा बेदी ने अपनी बात को खत्म करते हुए बताया कि यही वजह थी कि उन्होंने मानेक से सगाई कर ली।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग