दरअसल, पूनम ने राज कुंद्रा की कंपनी आर्म्सप्राइम मीडिया के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया था। जिसके तहत पूनम के एप्लीकेशन का काम राज की कंपनी देख रही थी। हालांकि पूनम का कहना है कि ये कॉन्ट्रैक्ट आठ महीने पहले ही खत्म हो चुका है लेकिन फिर भी गैर कानूनी तरह से उनके वीडियोज और फोटोज का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्हें इस कारण अश्लील मैसेजेस भी आ रहे हैं। पूनम ने इसे लेकर राज कुंद्रा को फोन करके आखिरी चेतावनी भी देनी चाही थी लेकिन उसका भी उन्हें कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।