
'Adipurush' की ये बड़ी गलतियां ले डूबेगी फिल्म
साउथ सुपरस्टार प्रभार (Prabhas) और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) जल्द ही एक साथ फिल्म निर्माता-निर्देशत ओम राउत (Om Raut) की फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में जहां प्रभास 'भगवान राम' के किरदार में नजर आएंगे, तो वहीं सैफ अली खान 'लकेश' की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कृति सेनन 'माता सीता' का किरदार प्ले करती नजर आएंगी। निर्माताओं द्वारा पहले ही इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा की गई थी कि ये फिल्म महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित है, लेकिन टीज़र में जिस तरह से सभी किरदारों को दिखाया गया है उसका उल्लेख किसी भी हिंदू शास्त्र या लोककथाओं में नहीं है।
इतना ही नहीं फिल्म के कुछ सीन्स में काफी रामायण से अलग कई दृश्यों को दिखाया गया है, जो देखने में भी काल्पनिक लगते हैं, जिनका भगवान राम और सीता से कोई मेल नहीं। अगर देखा जाए तो जिस तरह से फिल्म में किरदारों को दिखाया गया है वो बेहद ही विवादास्पद है। फिर चाहे वो राम का किरदार हो या राणव का किरदार हो या फिर राम भक्त हनुमान का किरदार हो।
'आदिपुरुष' का टीजर हो रहा ट्रोल
प्रभास और सैफ की फिल्म 'आदिपुरुष' टीजर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। फिल्म में कई चीजों को कॉपी करने की कोशिश की गई है। इसके अलावा फिल्म में कुछ ऐसी गलतियां भी नजर आती हैं, जिन्हें लोगों ने नजरअंदाज किया है। 1 मिनट 46 सेकेंड के टीजर में मेकर्स ने ऐसी बड़ी गलतियां की हैं, जिसकी वजह से ये फिल्म डूब सकती है।
यह भी पढ़ें: नहीं होगा Dhanush और Aishwarya का तलाक, पिता Rajinikanth ने किया कमाल
फिल्म के VFX से संतुष्ट नहीं लोग
साथ ही इन्हीं गलतियों की वजह से लोग इसे खूब ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं ये फिल्म 'बॉयकॉट गैंग' के निशाने पर आ चुकी है। लोग सोशल मीडिया पर इसको लेकर बायकॉट की मांग कर रहे हैं। साथ ही फिल्म को हिंदू विरोधी बताया जा रहा है। फिल्म का टीजर देखकर लोग काफी निराश हुए। उनका कहना है कि 'फिल्म का VFX इतना खराब है कि ये देखने लायक नहीं है'। कुछ यूजर्स ने कहा कि 'फिल्म के टीजर को दूसरे कार्टून या एनिमेशन पिक्चर से भी खराब बनाया गया है'।
सैफ के किरदार ने भी किया लोगों को निराश
फिल्म में सैफ अली खान ने 'रावण' की भूमिका निभा रहे हैं। सैफ का ये लुक भी लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया। सैफ अली खान मॉडर्न, स्टाइलिश और स्पाइक्ड हेयरकट में नजर आ रहे हैं। लोग रावण की जगह सैफ को 'खिलजी' को बता रहे हैं। साथ ही उनकी ऐसी बेहद सी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
प्रभास के किरदार पर भी उठे सवाल
फिल्म में प्रभास 'भगवान राम' के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसके बाद उनके लुक को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। उनके लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म में प्रभास के पैरों पर खड़ाऊ होने के बजाय सैंडल दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इससे पहले किसी भी 'रामायण' में 'श्री राम' को इस तरह के वेश में दिखाया गया।
कृति सेनन से भी निराश हैं लोग
फिल्म में कृति शैनन 'मां सीता' का किरदार निभा रही हैं, लेकिन लोगों ने उनके लुक पर भी सवाल उठाए हैं। टीजर में कृति जिस तरह दिख रही हैं और जिस तरह के कपड़े पहने हुए हैं, उससे लोग काफी नाराज हैं। लोगों का कहना है कि 'स्त्री धर्म और पवित्रता का पालन करने वाली मां सीता का ऐसा रूप स्वीकार नहीं होगा'।
रावण का पुष्पक विमान नहीं ड्रैगन है
फिल्म में पुष्पक विमान की जगह रावण का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान को ड्रैगन की सवारी करते दिखाया गया है। रावण के बारे में लोग कहते हैं कि रावण एक महान धार्मिक व्यक्ति था न की कोई राक्षस।
हनुमान के लुक पर भी विवाद
अगर देखा जाए तो फिल्म के टीजर में 'हनुमान' का लुक भी दिखाया गया है, जो आज से पहले कभी नहीं देखा गया। इसको लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि टीज़र में भगवान हनुमान का पहनावा अजीब है। उन्होंने कहा कि 'मैंने आदि पुरुष का टीजर देखा है। फिल्म में आपत्तिजनक दृश्य हैं। हमारे विश्वास के केंद्रीय बिंदु अच्छी तरह से प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। इस बार हनुमानजी के कपड़े चमड़े के बने हुए दिखाए गए हैं। ये आस्था पर हमला है। ये दृश्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं'।
हॉलीवुड से कॉपी किए गए हैं सीन
साथ ही टीजर में युद्ध के मैदान का सीन भी दिखाया गया है, जहां दानव नजर आ रहे हैं। इस सीन को देखने के बाद काफी सारे यूजर्स ने कहा कि 'आदिपुरुष में भगवान राम असुर की ताकतों से लड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसी तस्वीर हमने न तो किसी हिंदू या लोककथा में कभी नहीं सुने और न देखे। ये सीन हॉलीवुड फिल्मों से कॉपी किए गए हैं'।
इतना ही नहीं ट्विटर पर ओम राउत की 'आदिपुरुष' का टीजर ट्रेंड कर रहा है और साथ ही ट्रोल हो रहा है। लोग फिल्म कॉपी पेस्ट बता रहे हैं। लोग फिल्म के वीएफएक्स की तुलना बच्चों के गेम 'टेंपल रन' और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से कर रहे हैं।
फिल्म के स्टार्स से लेकर मेकर्स हो रहे ट्रोल
फिल्म का टीजर आने के बाद से ही लोग लगातार ट्विटर पर 'आदिपुरुष' के मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। कई मीम्स में फिल्म के सीन की तुलना 'राइज ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' से की जा रही है। साथ ही टीजर में प्रभास के सीन क्रिस हेम्सवर्थ की 'एक्सट्रैक्शन' से कॉपी बताए जा रहे हैं। उस फिल्म में अंडरवाटर मेडिटेशन का हू-बू-हू सीन भी हैं।
यह भी पढ़ें: 'Adipurush' में 'रावण' के बाद अब बिना मूंछ के दाढ़ी वाले 'हनुमान' हुए ट्रोल!
Updated on:
6 Oct 2022, 3:12 PM IST
Published on:
6 Oct 2022, 3:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.