1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी! नहीं होगा Dhanush और Aishwarya का तलाक, पिता Rajinikanth ने किया कमाल

साउथ एक्टर धनुष (Dhanush) और ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajinikanth) के तलाक का फैसला टल गया है, जिसके पीछे पिता रजनीकांत (Rajinikanth) का एक बड़ा कमाल है। 18 साल की शादी के बाद दोनों ने 9 महीने पहले तलाक लेने का फैसला किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 6 Oct 2022, 1:07 PM IST

नहीं होगा Dhanush और Aishwarya का तलाक

नहीं होगा Dhanush और Aishwarya का तलाक

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) के दामार और एक्टर धनुष (Dhanush) और उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajinikanth) के बीच तलाक का मसला सुलझता नजर आ रहा है। सामने आ रही खबरों की माने तो दोनों अब तलाक नहीं लेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी को 18 साल हो चुके हैं और दोनों ने 9 महीने पहले तलाक लेने का फैसला किया था, जिसके बाद से ही दोनों के फैंस इस फैसले से काफी दुखी थे। हालांकि, दोनों के तलाक न लेने के फैसले के पीछे पिता रजनीकांत का कमाल बताया जा रहा है। कहा जा रहा है इन दोनों के बीच रजनीकांत ने सुलहा करवाई है।

बताया जा रहा है कि अब रजनीकांत ने घर बुलाकर दोनों के बीच सुलह कराई है। सामने आ रही जानकारी की माने तो, रजनीकांत के घर धनुष और ऐश्वर्या के साथ एक फैमिली मीटिंग बुलाई गई थी, जिस दौरान कपल को आपस मे बात करने और समझने का मौका दिया गया। इसके बाद दोनों के बीच ये फैसला हुआ कि दोनों अपने रिश्तों को एक और मौका देंगे।

इस फैसले पर पूरे परिवार ने सहमति भी जताई है। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि शुरूआत से ही रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या के रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। जब दोनों पहली बार तलाक का फैसला हुआ और इसका ऐलान किया था तो सबसे पहले उन्होंने ही दोनों को समझाने की कोशिश की थी।

यह भी पढ़ें:'Adipurush' में 'रावण' के बाद अब बिना मूंछ के दाढ़ी वाले 'हनुमान' हुए ट्रोल!


हालांकि, दोनों उस समय माने नहीं, लेकिन एक्टर ने भी हार नहीं मानी और दोनों में सुलह करवा कर ही दम लिया। उनके लगातार कोशिश करने की वजह से अब बेटी-दामाद ने उनकी बात को मान लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने तलाक के इरादे को बदल दिया है। बता दें कि दोनों ने साल 2004 में एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों के दो बेटे भी हैं यात्रा और लिंगा।

इस साल जनवरी में धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया के जरिए अलग होने का ऐलान किया था, जिस खबर ने सभी को चौंका दिया था। दोनों ने एक पोस्ट लिखते हुए कहा था कि ‘हमने 18 साल बतौर दोस्त, कपल, पैरेंट्स और वेल विशर समय बिताया। आज हम अपने रास्ते अलग करने जा रहे हैं। हमने एक कपल के रूप में अलग होने का फैसला किया है, ताकि हम खुद को बेहतर तरीके से समझ सकें’।

यह भी पढ़ें: 'आदिपुरुष' में रावण के लिए ट्रोल हो रहें Saif Ali Khan, बोले - 'महाभारत में भी निभाना है ये ड्रीम रोल...'