
Salaar: कांतारा, केजीएफ चैप्टर 1 और 2 के बाद होम्बले फिल्म की सलार भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 22 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म दुनियाभर के फैन्स से खूब प्यार और तारीफ हासिल कर रही है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई की सिलसिला अभी भी जारी है। फिल्म की जबर्दस्त सफलता का जश्न मनाने के लिए पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास, फिल्ममेकर प्रशांत नील और प्रोड्यूसर विजय किरगंदूर सहित फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू ने मैंगलोर के पास श्री कतील दुर्गापरमेश्वरी मंदिर का दौरा किया। फिल्म को मिली ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद टीम ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। देश के साथ विदेश में भी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ की शानदार कमाई की है।
Published on:
13 Jan 2024 09:48 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
