1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘एक्टर तो गुटखा बेचते हैं फुर्सत मिलने पर घटिया फिल्म बना देते हैं’, Prakash Jha के इस बयान पर मचा रहा बवाल

अपनी फिल्म 'मट्टू की साइकिल' को लेकर सुर्खियों में बने प्रकाश झा (Prakash Jha) ने एक बार फिर बॉलीवुड स्टार्स को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक्टर्स को 'गुटखा बेचने वाला' तक बता दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 18 Sep 2022, 1:59 PM IST

बॉलीवुड स्टार्स और फिल्मों पर भड़के Prakash Jha

बॉलीवुड स्टार्स और फिल्मों पर भड़के Prakash Jha

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक और एक्टर प्रकाश झा (Prakash Jha) इन दिनों अपनी फिल्म 'मट्टू की साइकिल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में प्रकाश झा ने एक गरीब, बेबस और मजबूर मजदूर के किरदार में अपने शानदार अभिनय से जो रंग घोला है उसकी काफी तारीफें की जा रही हैं। प्रकाश झा अपने दमदार अभिनय के अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। हाल में प्रकाश झा ने एक बार फिर बॉलीवुड स्टार्स और फिल्मों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

इतना ही नहीं इस बार प्रकाश झा ने बॉलीवुड स्टार्स को 'गुटखा बेचने वाले' तक बता दिया। दरअसल, अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रकाश झा ने एक न्यूज पोर्टल को अपना इंटरव्यू दिया, जिसके दौरान उन्होंने 'बायकॉट बॉलीवुड' से लेकर बॉलीवुड स्टार्स और फिल्मों को लेकर बात की। इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा कि 'बॉलीवुड के सितारे गुटखा बेचने में व्यस्त हैं'।

इंटरव्यू के दौरान में प्रकाश झा ने कहा कि 'फिल्मों के फ्लॉप होने से स्टार्स को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। पिछले 6 महीने से बॉलीवुड का जैसा हाल चल रहा है। दर्शक जिस तरह से फिल्मों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं वो समझ में नहीं आ रहा है'। निर्देशक ने आगे कहा कि 'हमारे यहां स्टार्स तो आजकल गुटखा बेच रहे हैं। उनको जब फुर्सत मिलती है, तब कोई रिमिक्स या वाहियात फिल्म बना लेते हैं'।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar ने Kapil Sharma को बताया असली 'सीरियल किलर'!


प्रकाश झा का ये इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरन्यू में प्रकाश झा आगे कहते हैं कि 'इस साल कम से कमस 5 से 6 फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। आप देखिए आखिर किस तरह की शिक्षा दे रहे हैं हम, जितने बड़े स्टार्स हैं वो सभी गुटखा बेच रहे हैं'। प्रकाश झा ने आगे कहा कि 'प्रोड्यूसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को भी यही लगने लगा है कि बड़े स्टार्स की बदौलत वह अपनी फिल्मों को हिट करवा सकते हैं। फिल्म इंडस्ट्री को अब इस बात पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है'।


साथ ही प्रकाश झा ने बॉलीवुड एक्टर्स को लेकर आगे कहा कि 'अभिनेताओं को भी ये समझना चाहिए कि लोगों ने उन्हें स्टार बनाया है और एक दिन यही लोग इन्हें डुबो देगी'। उन्होंने कहा कि 'बॉलीवुड वाले अब अच्छी कहानी लेकर नहीं आ रहे हैं, जबकि साउथ इंडस्ट्री लगातार एक्सपेरिमेंट कर रही है। साउथ के अलावा पंजाबी, तेलुगू, तमिल, बंगाली जैसी रीजनल फिल्मों में भी ऐसा ही है जो दर्शकों को लुभाती हैं। बॉलीवुड में जो भी अच्छी कहानियां देने वाले डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर हैं उन्हें कोई पूछता ही नहीं है'।

यह भी पढ़ें: एक-दूसरे को डेट कर रहे Prabhas- Kriti Sanon!