इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर (Alt News Co-Founder Mohammad Zubair) को लेकर काफी गरमा-गर्मी का माहोल देखने को लिए रहा है. कुछ यूजर्स उनके पक्ष में ट्वीट कर उनके साथ खड़ा है तो कुछ यूजर्स उनकी गलतियां गिना रहे हैं. वहीं खबरों की माने तो जुबैर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में 6 मामलें दर्ज हैं, जिनमें अब SIT की ओर से जांच की जाएगी, जिसको लेकर हाल में हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा में काम करने वाले एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने तंज कसा है.