काफी कम लोग जानते होंगे कि प्राण का पूरा नाम प्राण कृष्ण सिकंद है. प्राण कभी भी एक एक्टर नहीं बनना चाहते थे. दरअसल, प्राण एक फोटोग्राफर बनना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने दिल्ली के ‘अ दास एंड कंपनी’ में फोटोग्राफी सीखने के लिए नौकरी की थी, लेकिन उनकी किस्मत में एक्टर बनना ही लिखा था. वहां रहने के दौरान उनको रामलीला में काम करने का मौका मिला और उनका इंटरेस्ट एक्टिंग में आने लगा, लेकिन अपने पिता को अपने एक्टिंग करियर के बारे में बताने की हिम्मत उनमें नहीं थी.