स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद एक्ट्रेस पर लोगों का गुस्सा भे देखने को मिल रहा है. लोग उनको ट्रोल करने में कोई को कसर नहीं छोड़ रहे हैं. एक यूजर ने उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि 'ओहो, मैम आपका दिल टूट गया, कोई ना मेरे पास फेवीक्विक है दूं क्या?'.
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार किया था, तब आपका दिल नहीं टूटा और ऐसे देशद्रोही लोगों के लिए आपका दिल टुट गया! वैसे आप नौटंकी अच्छी कर लेते हो'. इसके अलावा भी बाकी यूजर ने लिखा कि 'क्या तुम लोग सच में खालिद की मदद करने के लिए कुछ कर रहे हो या सिर्फ ट्वीट करके सोच रहे हो कि तुमने काफी कुछ किया है?'.