प्रीति जिंटा अपनी टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए हर सीजन में आती हैं और हार हो या जीत अपनी पूरी टीम के साथ खड़ी रहती हैं। कई बार उन्हें उदास होते हुए और खुश होते हुए भी देखा गया है। अब प्रीति जिंटा ने पोस्ट किया है और अपनी टीम और मैच को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने लिखा, "यह उस तरह से समाप्त नहीं हुआ जैसा हम चाहते थे, लेकिन यात्रा शानदार रही। हम उदास जरूर हुए, लेकिन यह एक्साइटिंग, एंटरटेनिंग और इंस्पायरिंग था। मुझे हमारी युवा टीम, हमारे शेरों ने पूरे टूर्नामेंट में जो संघर्ष और धैर्य दिखाया, वह बहुत पसंद आया। मुझे यह बहुत पसंद आया कि किस तरह हमारे कप्तान, हमारे सरपंच ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और किस तरह भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों ने इस आईपीएल में अपना दबदबा बनाया।”